Advertisement

बस्तर में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ

जगदलपुर  अनामया कार्यक्रम (ट्राइबल हेल्थ कोलैबोरेटिव) अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्र जिला बस्तर में 15 से 29 वर्ष के युवाओं और छात्रों के बीच जनजातीय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ 24 फरवरी को किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं और छात्रों के साथ मानसिक स्वास्थ्य, पोषण एवं किशोर प्रजनन लैंगिक स्वास्थ्य, मादक द्रव्यों के सेवन का महत्व, सड़क दुर्घटना, हेलमेटध्सीट बेल्ट का उपयोग आदि विषयों पर प्रशिक्षण देना है। इसमें समुदाय स्तर पर यही युवा प्रशिक्षित होकर गांव के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। जिला कार्यालय के आस्था कक्ष में  आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे सहित पिरामल स्वास्थ्य के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57