Advertisement

स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में फैसला, नहीं होंगे CWC का चुनाव, खड़गे को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। स्टेयरिंग कमेटी में सबसे महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है कि अब सीडब्ल्यूसी की चुनाव नहीं होंगे और सीडब्ल्यूसी के चुनाव के लिए स्टेयरिंग कमेटी के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आग्रह किया है कि वह अपने हिसाब से 12 लोगों का मनोनयन कर दें। इस मामले में सभी की सहमति रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इससे पहले, स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। तब यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कनार्टक के बेलगांव में हुआ था। उन्होंने कम समय में कांग्रेस को गरीब, कमजोर तबकों, गांव-देहात और नौजवानों को एक साथ जोड़कर एक आंदोलन बना दिया था। 100 साल बाद उसी संकल्प की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं। जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में जो ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरूकता फैलाई है, उस जोश को हमें बनाए रखना है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57