Advertisement

औचक निरीक्षण पर मैनपुर क्षेत्र पहुंचे गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक, अधिकारियो में हड़कंप

रायपुर। गरियाबंद जिले के कलेक्टर प्रभात मलिक आज शुक्रवार को अचानक मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे और क्षेत्र के बहुचर्चित अधूरे सलप जलाशय का निरीक्षण किया साथ ही सिंचाई विभाग एवं वन विभाग के अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है जिससे जल्द ही सलप जलाशय निर्माण कार्य अब प्रारंभ होने की उम्मीद से मैनपुर क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्ञात हो कि लगभग 55 वर्ष पुराने मैनपुर क्षेत्र के अधूरा सिंचाई परियोजना सलप जलाशय निर्माण को लेकर मैनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा पूर्व में कई बार आंदोलन चक्काजाम पदयात्रा किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक सलप जलाशय निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है जबकि सलप जलाशय निर्माण कार्य में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है सिर्फ नाला क्लोजर का कार्य बाकी है यदि नाला क्लोजर कार्य पूण कर दिया जाए तो इससे मैनपुर क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांव के सैकड़ों एकड़ खेतों में सिंचाई किया जा सकता है। कई बार क्षेत्र के किसानों ने सलप जलाशय निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस परियोजना में वन विभाग के द्वारा एनओसी नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। गरियाबंद जिला बनने के बाद पहली बार कलेक्टर प्रभात मलिक ने पैदल डेढ़ किलोमीटर चलकर सलप जलाशय बांध क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे और इस निर्माण कार्य में आ रहे अड़चनों के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया वन विभाग के द्वारा एनओसी नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य पिछले 55 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आज कलेक्टर प्रभात मलिक तालाब जलाशय निरीक्षण करने के बाद अब उम्मीद है कि कलेक्टर के प्रयास से जल्द ही वन विभाग से एनओसी मिल जाएगी और सलप जलाशय निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम,एसडीएम हितेश पिस्दा, मनरेगा परियोजना अधिकारी रमेश कंवर एवं सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57