Advertisement

सूरजपुर : फूड-प्लानेट-हेल्थ विषय पर वेबीनार आयोजित।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर द्वारा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डाॅ अनिल सिन्हा एवं एनएसएस जिला संगठक प्रोफेसर मानिकचंद हिमधर के विशिष्ट आतिथ्य में फूड-प्लानेट-हेल्थ विषय पर वेबीनार आयोजित किया गया। जिसमें विगन आउटरीच कोऑर्डिनेटर सुश्री आस्था गुप्ता के द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । वेबीनार के जरिए डेयरी तथा एनिमल प्रोडक्ट्स से मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा की गई। वेबीनार का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्र भूषण मिश्र द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस एस अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया। डॉ सिन्हा एवं प्रोफेसर हिमधर ने भी सभी को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को उत्तम स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात करने हेतु प्रेरणा दी। महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विकेश कुमार झा ने सभी प्रतिभागियों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष श्री टी आर रहंगडाले, डॉ चंदन कुमार, श्री आनंद कुमार, डाॅ एच एन दुबे, सुश्री प्रतिभा कश्यप, डाॅ कल्याणी जैन सभी अतिथि व्याख्यातागण विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी तथा प्राध्यापक गण तथा सैकड़ों की संख्या में रासेयो स्वयंसेवक व अन्य छात्र एवं छात्राएँ इस वेबीनार से लाभान्वित हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57