Advertisement

जयराम रमेश बोले-छत्तीसगढ़ मॉडल को देश भर में लागू करेगी कांग्रेस…

रायपुर. कांग्रेस विषय समिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने बताया कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने कई विषयों पर चर्चा कर राजनीतिक प्रस्ताव को सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव बताया है. साथ ही जयराम रमेश ने यह भी कहा कि, आर्थिक प्रस्ताव पर कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि हम निजीकरण के खिलाफ हैं. मित्रवादी पूंजीवाद के भी खिलाफ हैं.त्तीसगढ़ मॉडल कांग्रेस पार्टी देश भर में लागू करने के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा, खेतीहर मजदूरों के लिए जो भूपेश बघेल सरकार ने किया है. उस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 मिनट का प्रेजेंटेशन दिया. समिति के सभी सदस्यों ने सहमति जताई. हम 7 हजार सालाना खेतीहर मजदूरों को देने के मॉडल को आगे बढाएंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कृषि प्रस्ताव पर कहा कि, हमें खेतीहर मजदूरों पर ध्यान देने की जरूरत है. खड़गे जी ने जो सुझाव दिया उस पर सबकी सहमति है. युवा नीति पर कहा,नई शिक्षा नीति के खिलाफ हैं. यह नागपुर की शिक्षा की नीति है. संघ की नीति को स्वीकार नहीं करेंगे.

आगे उन्होंने कहा, देश में हर 10 साल में जनगणना होती है, लेकिन अब तक जनगणना नहीं हुई. जाति के आधार पर जनगणना बहुत जरूरी है. कांग्रेस संविधान संसोधन पर भी चर्चा होगी. कल संविधान संसोधन को अधिवेशन पटल पर रखा जाएगा.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57