छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदुर्गब्रेकिंग न्यूज़

शादी पार्टी और जन्मदिन के मौके पर अगर आप कर रहे फायरिंग तो जरा बचके….5 गोलीबाज़ गिरफ्तार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करते थे अपलोड

दुर्ग। घरों में रखे वैध एवम अवैध हथियारों के साथ वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले स्टाइलिश लोगो के विरुद्ध एक बार फिर से दुर्ग पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है। इस बार चार युवकों के साथ एक युवती को भी पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शादी पार्टी और जन्मदिन के मौके पर फायरिंग करने वालो के विरुद्ध दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर से कार्यवाही की है। ये सभी फोटो और वीडियो हालाकि कुछ साल पहले के है। लेकिन कल जब दुर्ग पुलिस ने ऐसे ही दो गोलीबाजो को फायरिंग करने के जुर्म में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की थी। तब दुर्ग एसपी के व्हाट्सएप पर शहर के कुछ जागरूक लोगो के द्वारा इस तरह के फोटो वीडियो उपलब्ध कराए गए। जिसके आधार पर पहले तो इन लोगो की पतासाजी की गई। फिर इन्हें पकड़कर हाजिरी लगवाई गई। पकड़े गए इन लोगो में एक युवती भी शामिल है। स्टाइल , मस्ती और रौब दिखाने के चक्कर में इन लोगो ने इंस्टाग्राम और अन्य सोसल मीडिया पर अपने फोटो वीडियो अपलोड किए थे। लेकिन अब इन्हें अपनी गलती पर पछतावा हो रहा है। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव का कहना है, कि शहर में जो भी लोग वैध हथियार रखकर उसका गलत तरह से इस्तेमाल कर रहे है उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही तो की जायेगी। साथ ही उनके लाइसेंस को भी निरस्त किए जाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा जायेगा। इसके अलावा जिन्होंने अवैध हथियार रख रखा है, उसे वे जल्द ही पुलिस के पास सरेंडर करवाएं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!