Advertisement

कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन : थोड़ी देर में रायपुर पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, भव्य स्वागत की तैयारी, फूलों से सजी है सड़क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है. आज आयोजन का दूसरा दिन है. देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हुए है. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अधिवेशन में शामिल है।आज सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंच रही है. प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए सीएम भूपेश बघेल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं.प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही रोड को फूलों से सजा दिया गया है. पूरी सड़क में फूल बिछा दी गई है. बता दें कि 85वें अधिवेशन में के लिए छत्तीसगढ़ में जोरशोर से तैयारी की जा रही था. महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत होगी. आज तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों पर चर्चा होती नजर आएगी ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57