खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

Chennai FC की नॉर्थईस्ट यूनाइटेड पर रोमांचक जीत में चमके सजल बाग, एक गोल के अंतर से हराया

चेन्नइयन एफसी (Chennaiyin Fooball Club) ने अंतिम सीटी बजने से ठीक पहले गोल कर शुक्रवार को खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड पर 4-3 के अंतर से रोमांचक जीत दर्ज की. मिडफील्डर सजल बाग के अंतिम सीटी बजने से कुछ सेकंड पहले गोल कर टॅर्नामेंट में अपने टीम के अपने अभियान का सकारात्मक अंत किया. चेन्नइयन एफसी (Chennaiyin FC) की जीत में स्ट्राइकर रहीम अली (छठे मिनट में), घाना के स्ट्राइकर क्वामे करिकारी (56वें), कप्तान अनिरुद्ध थापा (62वें) और स्थानापन्न मिडफील्डर सजल बाग (90+4वें मिनट में) ने गोल दागे.इस जीत से चेन्नइयन एफसी (Chennaiyin FC) के 20 मैचों में सात जीत, 6 ड्रॉ और 7 हार से 27 अंक हो गए और उसने 8वें स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया. दूसरी तरफ नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड 11वें और अंतिम स्थान पर रहा।उसने 20 मैचों में से एक में ही जीत दर्ज की. इसके अलावा उसने दो मैच ड्रॉ कराए जबकि 17 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा.इससे पहले खेले गए एक अन्य मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने टूर्नामेंट के 10 गोल के रोमांचक मुकाबले में शीर्ष पर काबिज श्रीनिदी डेक्कन पर 6-4 से जीत दर्ज की. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की तरफ से कीन लुईस (दूसरे और 67वें) और अबिओला दौडा (21वें और 30वें मिनट) ने 2-2 गोल किए, जबकि शेख फैयाज (48वें) और निकोला स्टोजानोविक (80वें) ने 1-1 गोल दागा. डेक्कन के लिए रिलवान हसन (तीसरे), डेविड कास्टानेडा (28वें पेनल्टी), लुइस ओगाना (79वें) और रोसेनबर्ग गेब्रियल (93वें) ने गोल किए. इस जीत से मोहम्मडन स्पोर्टिंग के 19 मैचों में 23 अंक हो गए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!