ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

दर्दनाक हादसाः एक ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 12 से अधिक यात्रियों की मौत, 50 से अधिक घायल

सतना। सतना जिले में शुक्रवार को हुए गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही तीन बसें भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल है। इसमें से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा रात 12.30 बजे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इधर, गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट के जरिए इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।सतना में कोल जनजाति के शबरी महोत्सव से सीधी और रीवा लौट रही तीन बसें शुक्रवा रात को मोहनिया टनल के पास हादसे का शिकार हो गई। सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के मोहनिया टनल के पास ग्राम बरखड़ा के नजदीक शुक्रवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में करीब 12 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। यह बसें देश के गृहमंत्री अमित शाह की सभा से लौट रही थी। जिनमें सैकड़ों यात्री भरे थे। 30 से अधिक यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार की रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस वक्त घायलों का हालचाल जानने के लिए शुक्रवार-शनिवार की 12.30 बजे रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने सीएम शिवराज सिंह को अस्पताल में घेर लिया और घटना के बारे में स्थिति बताई। सीएम ने भी सभी घायलों का अच्छे से इलाज कराने का आश्वासन दिया है।सीधी जिले में हुई इस घटना में 10 से अधिक यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि स्पाट पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हई है। जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसे में कई यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!