Advertisement

PM मोदी आज कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन, 1000 से ज्यादा कलाकार देंगे प्रस्तुति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में दिल्ली कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष, कर्नाटक के कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार 26 फरवरी को समापन समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे।

संगीत, नृत्य और कविता सहित कई कार्यक्रम होंगे दिल्ली कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ का कल यानी रविवार को समापन समारोह होगा। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, कर्नाटक के कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार उपस्थ्ति रहेंगे। दिल्ली कर्नाटक संघ के अध्यक्ष सीएम नागराज ने बताया कि दो दिन के समारोह में पारंपरिक संगीत, नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
1000 से ज्यादा कलाकार देंगे प्रस्तुति
सीएम नागराज ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राज्य के सभी जिलों के 1,000 से अधिक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। वर्तमान में कर्नाटक के लगभग 10,000-12,000 लोग राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे हैं, जिनमें से लगभग 3,500 दिल्ली कर्नाटक संघ के सदस्य हैं। दिल्ली कर्नाटक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उन्हें एक साथ लाना और एक सांस्कृतिक बंधन बनाना है। उन्होंने बताया कि यह एक ‘गैर-राजनीतिक घटना’ है।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57