Advertisement

हमलावरों ने कोर्ट से किया पीछा, गेट पर पहुंचते ही फेंका बम

अतीक अहमद के दो बेटों समेत 7 लोग हिरासत में

 

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसमें अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटे भी शामिल हैं। उधर, यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट अतीक अहमद के गुर्गों के साथ-साथ उमेश पाल की पुरानी रंजिश के आरोपियों की जानकारी भी जुटा रही है।

हमलावरों की तलाश में 8 टीमें लगाईं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस कमिश्नर शर्मा ने बताया कि घटना उमेश पाल के घर के ठीक बाहर हुई। अब तक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि दो बम फेंके गए थे और एक गन से फायर किया गया था। धूमनगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 8 टीमों का गठन किया गया है।

कार और बाइक से आए थे हमलावर

Raju Pal Murse Case के गवाह उमेश पाल और उनके गनर की हत्या जिस तरीके से की गई है, उससे यह तय है कि इसके लिए फुलप्रूफ प्लानिंग की गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर कार और बाइक से आए थे। हमलावर कोर्ट से ही उमेश पाल की कार का लगातार पीछा करते आ रहे थे। घटना उमेश पाल के घर के ठीक बाहर हुई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57