Advertisement

इस बार समय से पहले आ जाएगी गर्मी, जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश की कमी के कारण इस साल कई राज्यों में गर्मियों की शुरुआत पहले ही हो जाएगी। देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में पारा सामान्य से तीन से चार ज्यादा रहने की संभावना है।आईएमडी के मुताबिक 25 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ये पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी तक एक्टिव रहेगा। इसके बाद 28 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से दो मार्च के बीच देखने को मिलेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57