Advertisement

शुभमन गिल के होते हुए राहुल की टीम में जगह ही नहीं बनती’, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बयान

इस समय खराब दौर से गुजर रहे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। केएल राहुल लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं और इसके बावजूद भी टीम में उनकी जगह बरकरार है। इस वजह से राहुल की आलोचना हो रही है। इस भारतीय ओपनर पर ताजा टिप्पणी पाकिस्तान से आई है, जहां पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने केएल राहुल को टीम से बाहर करने की बात कही है। राशिद लतीफ ने कहा है कि केएल राहुल टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह रखना डिजर्व ही नहीं करते, इसलिए उन्हें वहां से बाहर कर शुभमन गिल को मौका देना चाहिए। बता दें कि शुभमन गिल इस वक्त शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और वो टेस्ट में ओपनिंग भी कर चुके हैं।पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए एक वीडियो में कहा है, “शुभमन गिल के होते हुए केएल राहुल टीम में जगह डिजर्व ही नहीं करते, कुछ भी नहीं है बस इनको खिलाना है।” आपको बता दें कि केएल राहुल लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में फ्लॉप चल रहे हैं। कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी राहुल को टीम से बाहर करने की बात कही है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी राहुल के फॉर्म को देखते हुए यह कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से ब्रेक ले लेना चाहिए और वनडे सीरीज में एकदम फ्रेश होकर वापसी करनी चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

क्या अब टीम से ड्रॉप होंगे केएल राहुल?

बता दें कि केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने तीन पारियों में अभी तक सिर्फ 38 रन बनाए हैं। नागपुर टेस्ट में मिली एक पारी में उन्होंने 20 रन बनाए थे, जबकि दिल्ली टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए थे। हैरानी वाली बात यह है कि खराब फॉर्म के बावजूद भी टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम का उपकप्तान बनाया था ताकि उन्हें किसी भी स्थिति में टीम से बाहर न रखा जाए। हालांकि सीरीज के बाकि दो बचे मैचों में केएल राहुल को उपकप्तानी से हटा दिया गया है। ऐसे में अब उन्हें टीम से ड्रॉप किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57