Advertisement

MCD हाउस हंगामा: FIR दर्ज कराने AAP नेताओं के साथ थाने पहुंचीं दिल्ली मेयर, BJP जाएगी कोर्ट

स्थायी समिति के चुनाव के बाद एमसीडी हाउस में आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दिल्ली की नवनिर्वाचित मेयर शैली ओबेरॉय ने आप के नेताओं सारिका चौधरी और आशु ठाकुर के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज कराने कमला मार्केट थाने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थायी समिति का चुनाव भाजपा की मांग के अनुसार हुए। इसके बाद भी उन्होंने हंगामा किया और मुझ पर हमला करने के लिए मंच पर आ गए। मुझे बचाने के लिए मैं महिला सिविल डिफेंस कर्मियों को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यों ने आप महिला सदस्यों के साथ मारपीट की। साथ ही मेयर ने कहा कि बीजेपी अपनी हार स्वीकार करें।आप नेताओं ने कहा कि 27 फरवरी को फिर से चुनाव होंगे। वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने कहा कि वह चुनाव रोकने के लिए शनिवार को अदालत का रुख करेगी। “लोकतंत्र का सबसे काला दिन” बताते हुए शैली ओबेरॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा के रवि नेगी, अर्जुन मारवाह और चंदन चौधरी ने उन पर हमला किया।शैली ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा ने तब हमला किया जब उसके सदस्यों को लगा कि वे स्थायी समिति का चुनाव हारने जा रहे हैं। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि जब दिल्ली की मेयर को एमसीडी हाउस के बाहर ले जाया जा रहा था, तब बीजेपी पार्षद अर्जुन मारवाह ने एग्जिट प्वाइंट पर उन पर हमला किया।बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गईं। शैली ओबेरॉय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रेखा गुप्‍ता को 34 वोटों से हरा दिया। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीजेपी के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली एमसीडी स्थायी समिति के 6 सदस्यों के मतदान में आप को 138 वोट मिले और बीजेपी को कम वोट मिले। उन्होंने कहा कि आप के 134 पार्षद थे, एक बीजेपी में शामिल हो गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चूंकि यहां कांग्रेस के पार्षद नहीं हैं, इसका मतलब कुछ बीजेपी पार्षद हैं, जिन्होंने आप को वोट दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57