रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही कई विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में विस्तार एवं शार्ट ओरिजिनेट-शार्ट टर्मिनेट किया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।पूर्व से सप्ताह में पांच दिन चलायी जा रही 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 29 अप्रैल,2023 तक किया जायेगा। यह गाड़ी मथुरा कैण्ट में शार्ट टर्मिनेट होगी तथा मथुरा कैण्ट-मथुरा जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
– पूर्व से सप्ताह में पांच दिन चलायी जा रही 05061 मथुरा जं-टनकपुर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 29 अप्रैल,2023 तक किया जायेगा। यह गाड़ी मथुरा कैण्ट से चलायी जायेगी तथा मथुरा जं.-मथुरा कैण्ट के मध्य निरस्त रहेगी।
– पूर्व से चलायी जा रही 05042 टनकपुर-इज्जतनगर द्विसप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार कर 30 अप्रैल,2023 तक किया जायेगा।
– पूर्व से चलायी जा रही 05041 इज्जतनगर-टनकपुर द्विसप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार कर 30 अप्रैल,2023 तक किया जायेगापूर्वोत्तर रेलवे के छपरा ग्रामीण-छपरा खण्ड के मध्य 25 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लाॅक लिए जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का नियंत्रण निम्नवत रहेगा।गाड़ियों का नियंत्रण
– 25 फरवरी, 2023 को 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 25 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– 03 मार्च, 2023 को 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचलन अवधि में किया विस्तार, देखें पूरी लिस्ट













