Advertisement

दिल्ली में MCD के ट्रक ने 4 मजदूरों को कुचला, तीन की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

दिल्ली। के आनंद पर्वत इलाके में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यहां सड़क निर्माण के कार्य में लगे प्रवासी श्रमिकों के एक ग्रुप में एमसीडी का तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा, ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चा समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में जा घुसा अनकंट्रोल ट्रक
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से रोहतक जाने वाली रोड पर एमसीडी का एक ट्रक अनकंट्रोल होकर सड़क निर्माण में लगे मजदूरों पर पलट गया। सभी मजदूर के मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। घायल ट्रक ड्राइवर का अभी पता नहीं चल सका है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

तीन लोगों की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस ने कहा कि, यह घटना दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके के पास हुई। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, दिल्ली पुलिस ने एएनआई के हवाले से बताया कि, सभी पीड़ित मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सड़क हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने कही ये बात
दिल्ली पुलिस ने बताया कि, ‘प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला कि तेज गति से आ रहा ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क निर्माण में लगे मजदूरों पर पलट गया। सभी एमपी के टीकम गढ़ के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। घायल चालक का अभी पता नहीं चल सका है। आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में पति-पत्नी और बाप-बेटा भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और एक बच्चे अनुज (4) के रूप में हुई है। हादसे में एक और मजदूर के घायाल होने की जानकारी है, जिसे मामूली चोटें आई हैं। जिन मृतकों की पहचान की गई है, उनमें रमेश और सोनम पति-पत्नी थे, वहीं कल्लू और अनुज पिता-पुत्र थे। फिलहाल, पुलिस ने मृतकों की परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57