Advertisement

कप्तान बनते ही स्टीव स्मिथ में दिखा नया जोश-जुनून, मैच से पहले शुरू की खास तैयारी

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को पहले दो मुकाबलों में भारत से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। नागपु और दिल्ली में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन के भीतर ही हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। ऐसे में अब इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट को जीतना ऑस्ट्रेलिया के बेहद जरूरी बन गया है। सीरीज में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इंदौर टेस्ट को अपने नाम करना होगा।

इंदौर टेस्ट की तैयारी में जुटी ऑस्ट्रेलिया

पहले दो टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम स्पिन के सामने फिसड्डी साबित रही है। तीसरे टेस्ट मैच में स्पिन के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने दिल्ली की मुश्किल पिच पर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों ने अरुण जेटली स्टेडियम में लगभग 4 से 5 घंटे तक अभ्यास किया है। इस दौरान वह अधिक समय स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खेलते नजर आए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
स्मिथ करेंगे टीम की कप्तानी

स्मिथ करेंगे टीम की कप्तानी

भारत के खिलाफ इंदौर में 1 मार्च से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करते दिखाई देंगे। पैट कमिंस अपनी मां के पास वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। कमिंस की मां गंभीर रूप से बीमार है, ऐसे में वह कुछ दिन वहीं रहना चाहते हैं। स्मिथ ने कप्तानी मिलने के साथ ही टीम के खिलाड़ियों के साथ अपनी बॉन्डिंग स्ट्रांग करने की शुरुआत कर दी है। भारत को मात देने के लिए वह खास तरह की तैयारी भी कर रहे हैं। कैमरून ग्रीन भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। चोट की वजह से कैमरून ग्रीन सीरीज के पहले दो मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सके थे।

इंदौर में एक मार्च से होगा तीसरा टेस्ट

दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच तीसरे दिन रविवार को ही खत्म हो गया था। जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने घर को रवाना हो गए क्योंकि वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। सभी भारतीय खिलाड़ी अगले मैच के लिए 25 फरवरी को इंदौर में दोबारा टीम से जुड़ेंगे। इंदौर में भारत ने दो टेस्ट खेले हैं और दोनों ही बड़े अंतर से जीते हैं। ऐसे में मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57