Advertisement

पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मारविया मलिक पर अपराधियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बची

पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मारविया मलिक पर गुरुवार को उसके घर के आगे हमला हुआ जिसमें वह बाल-बाल बच गई। मारविया पर उनके घर के बाहर गोली चलाई गई। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक 26 वर्षीय मारविया एक फार्मेसी से लौट रही थी जब उस पर हमला हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक 2 हमलावरों ने उनपर गोली चलाई। हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गई।

ट्रांसजेडर समुदाय के लिए करती थी काम

मारविया मलिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज मिल रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि हमले के पीछे ये वजह हो सकती है। डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि मारविया मलिक पर धमकी भरे फोन आने के बाद सुरक्षा कारणों के कारण लाहौर से बाहर चली गई थी। एक सर्जरी के लिए वह कुछ दिनों के लिए वापस लाहौर लौटी थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

मारविया मलिक ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद साल 2018 में पाकिस्तान के न्यूज चैनल कोहेनूर पर उन्होंने बतौर एंकर जॉइन किया। वह 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस के मौके पर पहली बार दुनिया के सामने एंकरिंग करती नजर आईं। इसके बाद तो वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गईं। कई साक्षात्कारों में उन्होंने खुलासा किया कि यह उपलब्धि हासिल करने के लिए आसान रास्ता नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके परिवार से कोई समर्थन नहीं मिला। अपने दम पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57