Advertisement

40 लाख में बिका शिक्षक भर्ती का पर्चा, 34 गिरफ्तार… केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि जोधपुर पुलिस ने कल परीक्षा के दौरान एक गिरोह को पकड़ा है। जिसमें शामिल 5 लोग परीक्षा के प्रारंभ होने से पहले पर्चा हल करवा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से प्रदेश में एक बार फिर से पेपर लीक होने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि कर्मचारी चयन बोर्च ने पर्चा लीक होने की खबर का खंडन किया है। वहीं पुलिस ने भी दावा किया है कि जो पर्चे मिले हैं उसके प्रश्न परीक्षा के प्रश्नों से मेल नहीं खा रहे हैं।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले में कहा है कि पर्चा लीक होना राजस्थान में सिस्टम का हिस्सा बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब तो विवाह स्थल का भी प्रयोग गहलोत की नई योजना,अब तो पेपर लीक करने विवाह स्थल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अभ्यर्थी कितनी परेशानी झेलते हुए परीक्षा में शामिल होते हैं मगर यह गहलोत सरकार को नहीं दिखाई देता।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57