ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को बनाया निशाना, गोली मारकर की हत्या

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है। यहां जम्मू-कश्मीर बैंक अचन के पास आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल कश्मीरी पंडित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जानकारी के मुताबिक, कश्मीरी पंडित की पहचान 40 साल के संजय पंडित के रूप में हुई है। संजय पंडित अचन, पुलवामा के रहने वाले हैं। संजय बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। गोली मारे जाने की घटना के बाद संजय को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के बाद सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच एक अल्पज्ञात आतंकवादी संगठन ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट’ ने सोशल मीडिया साइट्स पर हमले की जिम्मेदारी ली है जो वायरल है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!