
राज्य
छत्तीसगढ़ में एक कोयला ब्लॉक के आवंटन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा न्यायालय
छत्तीसगढ़ में एक कोयला ब्लॉक के आवंटन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह छत्तीसगढ़ में एक कोयला ब्लॉक को उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) को आवंटित करने और अडानी एंटरप्राइज लिमिटेड (एईएल) को खनन परिचालन सौंपने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 14 मार्च को सुनवाई करेगा।.
आरआरवीयूएनएल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी पारदीवाला की पीठ को बताया कि कोयला निकालने का काम रोक दिया गया है और सब कुछ ‘‘रुका’’ हुआ है, इसलिए मामले पर सुनवाई की जरूरत है।.












