जांच में दोषी साबित होते ही अतीक की पत्नी को बसपा से निकाल देंगे : मायावती
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके एक सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में सूत्रधार बताए जा रहे पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी को जांच में दोषी साबित होते ही बसपा से निष्कासित कर दिया जाएगा।.
अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन इस वक्त बसपा में है। राजू पाल हत्याकांड के अहम गवाह उमेश पाल और उसके सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में परवीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में अतीक अहमद उसके दो बेटे भी अभियुक्त हैं।.















