CG बजट सत्र 2023 की तैयारी पूरी, प्रेसवार्ता करेंगे विधानसभा अध्यक्ष, बीजेपी ने बुलाई विधायक दल की बैठक

रायपुर. बुधवार 1 मार्च से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र (CG Budget 2023-24) शुरु होने वाला है. इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है. सत्र के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत दोपहर 12:30 प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी देंगे.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सत्र को लेकर बीजेपी भी तैयार है. इस संबंध में पार्टी ने बुधवार शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है. जिसमें सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बता दें कि इस बार 1 मार्च से 24 मार्च तक विधानसभा का सत्र बुलाया गया है. सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी. इस बार का बजट कई मायनों में अहम है, क्योंकि मौजूदा कांग्रेस सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा. ऐसे में प्रदेश की जनता की निगाहें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट पर टिकी हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करेंगे.