Advertisement

फोन को Lock करके भूल गए पासवर्ड ? इस तरह कर पाएंगे अनलॉक

स्मार्टफोन आज हम सब की जरूरत बन गया है. दिन भर में न जाने कितनी बार लोग अपने स्मार्टफोन को यूज करते हैं. आज हमारे स्मार्टफोन में हमारी सभी निजी और व्यवसायिक जानकारी होती है. ऐसे में स्मार्टफोन को सेफ रखना बेहद जरूरी हो जाता है. लोग अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित और सेफ रखने के लिए इसमें पासवर्ड लगाते हैं. पासवर्ड वैसे तो हमें अनहोनी से बचाता है लेकिन कई बार ये हमारे लिए मुसीबत भी बन जाता है. मुसीबत तब आती है जब हम खुद ही पासवर्ड या पैटर्न भूल जाते हैं और कई कोशिशों के बाद भी फोन अनलॉक नहीं होता.इस स्थिति में हो सकता है आप किसी मोबाइल शॉप या स्टोर का रूख करें और वो आपकी परेशानी का फायदा उठाकर आपसे मोटी रकम ऐंठ लें. लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है और कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है. हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे आप घर बैठे ही मिनटों में अपना Android फोन अनलॉक कर लेंगे.

इसके लिए जरूरी है कि फोन में इंटरनेट चल रहा हो, गूगल अकाउंट लॉगिन हो और GPS भी ओपन हो. साथ ही हो सकता है यह तरीका आपके फोन के लिए काम न करे.

सबसे पहले किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर से google.com/android/devicemanager पर जाएं. अपने Google अकाउंट में साइन इन करें. उस फ़ोन को सिलेक्ट करें जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं. ‘लॉक’ ऑप्शन चुनें. अपना नया पासवर्ड टाइप करें. अब आपके फोन की स्क्रीन पर पासवर्ड पूछा जाएगा. नया पासवर्ड डालने से फोन अनलॉक हो जाएगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस तरह भी अनलॉक कर सकते हैं फोन

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को स्विच ऑफ कर दें. अब अपने फोन के पावर और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ तब तक दबाए जब तक स्क्रीन ऑन नहीं हो जाती. ऐसा करते ही फोन रिकवरी मोड में चला जाएगा और आपको कई ऑप्शन स्क्रीन पर दिखने लगेंगे. यहां आपको पावर ऑफ, ग्राफिक टेस्ट, लोकल टेस्ट, रिकवरी लॉक और वाइप डेटा या फैक्ट्री रिसेट का ऑप्शन मिलेगा. आपको फैक्ट्री रिसेट वाला ऑप्शन चुनना है. ध्यान दें, किसी भी ऑप्शन को चुनने के लिए आपको वॉल्यूम अप या डाउन बटन का इस्तेमाल करना है. एक बार फिर आपको ये कन्फर्मेशन देना होगा कि आप फोन को रिसेट करना चाहते हैं. ऐसा करते ही फोन का सारा डेटा खत्म हो जाएगा और ये एकदम नया बन जाएगा. यानी कोई लॉक फोन पर नहीं लगा होगा.
जब आप फोन को रिसेट कर देंगे तो आपके फोन का सारा डेटा खत्म हो जाएगा. यानी जो भी फाइल्स फोन में मौजूद होंगी वो सब डिलीट हो जाएंगी. साथ ही ये भी जान लें कि हर एंड्रॉइड फोन का रिकवरी मोड का तरीका अलग-अलग होता है और उसी हिसाब से आप अपने फोन का पासवर्ड तोड़ पाएंगे.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57