महिला मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त कदमों और आत्मनिर्भर जीवन की दिखेगी झलक: भेंड़िया

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

यहां प्रदेश के 33 जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा स्व-निर्मित सामग्रियों के 66 स्टॉल की प्रदर्शनी लगी है।

भेंड़िया ने इस अवसर पर नगर निगम की 100 स्वच्छता दीदियों का कैप और टी-शर्ट देकर सम्मान भी किया।

इस दौरान पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर और रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमश्वरी वर्मा भी उपस्थित थीं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला मड़ई 04 मार्च तक चलेगी।

मड़ई में महिला जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के हुनर को सराहा और खूब खरीदारी की।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, पिडिया, ठेठरी, लड्डू सहित लाई बड़ी का भी स्वाद लिया। महिला जनप्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया और छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं। भेंड़िया ने मड़ई से साड़ियां और कपड़े का बैग खरीदा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई राहें तैयार की है। इस मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की स्पष्ट झलक दिखाई देगी। इसके साथ महिला समूहों और उद्यमियों को प्लेटफार्म और नई पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के सदस्यगण पुष्पा पाटले, आशा संतोष यादव, सोनल कुमार गुप्ता, अगस्टीन बर्नाड सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।