प्रदेश में शुरुआती गर्मी से फिलहाल राहत: मौसम विभाग

रायपुर । हवा की दिशा में लगातार परिवर्तन के चलते शुरुआती गर्मी से अभी राहत मिल रही है। यह राहत अभी मिलती भी रहेगी। सोमवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री कम है। रात में भी तापमान में मामूली कमी आई। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर मे पूर्व से तथा दक्षिण में दक्षिण से हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है। इसके कारण 28 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । मौसम शुष्क रहने की संभावना नहीं है। एक-दो जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

शुरुआती गर्मी में राहत वाली हल्की ठंडकता के बीच जिले में प्रदेश के अन्य शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को सामान्य से तीन डिग्री की अधिकता के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्रीू रहा। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में यह 34.5, बिलासपुर में 34.8 व दुर्ग में दिन का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

प्रमुख शहरों का मौसम

  • शहर-अधिकतम-न्यूनतम
  • राजनांदगांव 35.0 16.6
  • रायपुर 34.5 18.8
  • बिलासपुर 34.8 17.5
  • दुर्ग 35.8 16.2