Advertisement

जांजगीर-चांपा : सीजी टीका में ऑनलाइन पंजीयन

  • जांजगीर-चांपा : सीजी टीका में ऑनलाइन पंजीयन
    हितग्राही निकट के टीकाकरण केंद्र का चयन कर सकेंगे,
    मोबाईल नंबर की अनिवार्यता समाप्त

    जांजगीर-चांपा 17 मई 2021

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj

    राज्य सरकार द्वारा टीकाकरण के लिए हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीजीटीका पोर्टल शुरू किया गया है। जिसमें शेड्यूल की भी सुविधा दी गई है। हितग्राही पंजीयन के साथ ही अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र का चयन कर निर्धारित समय में उपस्थित होकर टीका लगवा सकेंगे। जिससे टीकाकरण केंद्रों में लंबी लाइन नहीं लगेगी। अब श्रेणी के अनुसार अलग-अलग वेक्सीन सेंटर नहीं बनाए जाएंगे। चयन किए गए किसी भी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगवाने की सुविधा होगी।
    कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आदेश जारी कर जिले के सभी सीएससी (चाईस सेंटर) में निःशुल्क पंजीयन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हितग्राही स्वयं ही मोबाईल फोन कम्प्यूटर इन्टरनेट के माध्यम से पंजीयन कर सकते है। इसके लिए 18 से 44 वर्ष आयु के हितग्राही ऑनलाइनपंजीयन http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration अथवा http://cgteeka.cgstate.gov.in/ पर कर सकते है। पंजीयन फार्म में हितग्राही नाम, पता प्रविष्ट करने के बाद उसे चार विकल्प अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल और फ्रंट लाइन वर्कर मे से एक का चयन करना होगा। अंत्योदय और बीपीएल वर्ग के लोगो को राशन कार्ड क्रमांक प्रविष्ट करना होगा। फ्रंटलाईन वर्कर को संबंधित प्रतिष्ठान से प्राप्त प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। इसके अलावा फोटो आईडी की जानकारी देनी होगी, जिसे टीकाकरण के समय साथ लेकर जाना होगा। मोबाईल नंबर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47