प्रदेश में अब और बढ़ने वाली है गर्मी : मौसम विभाग

रायपुर । प्रदेश भर में गर्मी अब और बढ़ने वाली है। दिन के तापमान के साथ ही रात का पारा भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रदेश भर में सारंगगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा, एआरजी सारंगढ़ में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च का महीना लोगों को और तपाने वाला होने के आसार बन रहे है। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की धूप अब चुभनी शुरू हो गई है और रात में भी ठंड कम होने लगी है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सभी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री तक ज्यादा रहा और अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से छह डिग्री तक बढ़ोतरी रही।

बढ़ती गर्मी की वजह से अब शहर के विभिन्ना क्षेत्रों में ठंडे पेय पदार्थों के संस्थान खुलने लगे है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के उत्तर में उत्तर पूर्व तथा दक्षिण में दक्षिण पूर्व से हल्की नमी युक्त हवा आ रही है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे।