Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के दिशा निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के दिशा निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में आज थाना खरोरा अंतर्गत ग्राम भंडारपुरी में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर छापेमार कार्यवाही करते हुए आरोपी कुंदन पात्रे को पकड़ा गया जिसके पास से 6 पेटी महाराष्ट्र निर्मित रॉयल ब्लू व्हिस्की बरामद किया गया। पूछताछ दौरान आरोपी द्वारा ग्राम मुड़पार संडी थाना पलारी जिला बलौदा बाजार निवासी युवराज उर्फ अक्कु के साथ मिलकर अवैध शराब बिक्री का धंधा करना बताया। आरोपी कुंदन पात्रे की निशानदेही पर अन्य आरोपी युवराज उर्फ अक्कु को उसके निवास स्थान मुड़पार संडी से पकड़ा गया जिसके पास से महाराष्ट्र निर्मित 03 पेटी रॉयल ब्लू व्हिस्की बरामद किया गया। दोनों आरोपियों से कुल 09 पेट (424 पौव्वा) रॉयल ब्लू व्हिस्की अंग्रेजी शराब जुमला 76.32 लीटर कीमती लगभग 50,880/ रुपये व शराब बिक्री रकम 1600/ रुपये नगदी बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों 1. कुंदन पात्रे पिता स्व. कांता पात्रे आयु 19 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा व 2.युवराज उर्फ अक्कु टंडन पिता मथुरा प्रसाद टंडन आयु 20 वर्ष निवासी ग्राम मुड़पार संडी थाना पलारी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 189/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबध्द कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट======

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47