Advertisement

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील ने किया गौठानों का निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील ने किया गौठानों का निरीक्षण
रीपा के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश
बलरामपुर 02 मार्च 2023/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील ने विकासखण्ड राजपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर गौठानों में रीपा के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, गोबर खरीदी तथा सामुदायिक बाड़ी के क्रियान्वयन के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील ने विकासखण्ड राजपुर के ग्राम अखोराखुर्द में स्थित गौठान में पहुंचकर रीपा अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्योंे का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्माणाधीन निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने को सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गौठान में महिला समूह द्वारा किये जा रहे गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम मदनेश्वरपुर गौठान में गोमूत्र खरीदी की जानकारी ली साथ ही समूह की महिलाओं से चर्चा कर गोमूत्र से निर्मित कीटनाशकों व उर्वरकों, गोबर खरीदी, केंचुआ खाद निर्माण, टांका में केंचुओं की स्थिति तथा वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री की जानकारी ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमील ने सामुदायिक बाड़ी का अवलोकन करते हुए समूह की महिलाओं से बाड़ी में लगाये गये हरी सब्जियों के विक्रय के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को हरी सब्जियों की बिक्री करने हेतु एफपीओ बनाकर बड़े बाजारों में बेचने हेतु निर्देशित किया, ताकि उनका उचित मूल्य महिला समूह को मिल सके। उन्होंने गौठान में निर्मित डबरी में किये जा रहे मत्स्य पालन की जानकारी लेते हुए डबरी के मेढ़ में उद्यान विभाग के माध्यम से तरबूज की खेती करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार उन्होंने कुन्दीकला गौठान का भी अवलोकन किया तथा रीपा के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत राजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद जायसवाल सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47