Advertisement

दिशा स्कीम के अंतर्गत शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का होगा आयोजन 05 से 10 मिनट की शार्ट फिल्में 15 मार्च की जाएगी जमा

दिशा स्कीम के अंतर्गत शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का होगा आयोजन
05 से 10 मिनट की शार्ट फिल्में 15 मार्च की जाएगी जमा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर 02 मार्च 2023/ न्याय विभाग भारत सरकार एवं नालसा के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की जा रही दिशा स्कीम के अंतर्गत शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए 05 से 10 मिनट की अवधि की शार्ट फिल्में न्याय विभाग एवं नालसा के दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत की जा सकती है। इस प्रतियोगिता में शासकीय, अर्द्धशासकीय विभागों, नीजि, संगठन, संस्था भाग ले सकती है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा कानूनी जागरूकता से संबंधित अन्य शार्ट फिल्में दिशा एवं अन्य विषयों पर गैर प्रतियोगिता वर्ग में जमा की जा सकती है, इनका भी प्रदर्शन किया जा सकेगा।
ज्ञात हो की दिशा स्कीम के अंतर्गत मोबाईल एवं वीडियो के माध्यम से तथा जन सूचना केन्द्र के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में किया जा रहा है। स्कीम के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईटwww.cgslsa.gov.in तथा विधिक सहायता अधिकारी श्री शशांक शेखर दुबे से मोबाईल नम्बर 9131525540 से संपंर्क किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47