Advertisement

छत्तीसगढ़ के एयरफोर्स के पूर्व अफसर और पत्नी ने दिल्ली में जहर खाकर दे दी जान

जांजगीर। इंडियन एयरफोर्स के पूर्व अफसर ने नई दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी में जहर खा लिया. पूर्व अफसर की मौत के कुछ देर बाद पत्नी ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली. अफसर छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के बलौदा के रहने वाले हैं. सूचना मिलने के बाद पिता और भाई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

एयरफोर्स के अधिकारी अजय पाल ओगरे (37 वर्ष) दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी स्थित हुडको पैलेस में रहते थे. उन्होंने एयरफोर्स से वीआरएस ले लिया था और फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट में असिस्टेंट डायरेक्टर ऑपरेशन के पद पर थे. सालभर पहले अजय ने मोनिका (32) से शादी की थी. गुरुवार को तड़के मोनिका ने अजय के मुंह से झाग निकलते देखा तो पड़ोसियों की मदद से वह पति को अस्पताल लेकर गई. कुछ देर बाद वह अस्पताल से लौटी और खुद भी जहर खा लिया. जब पड़ोसियों ने काफी देर तक भीतर से दरवाजा बंद देखा तो मोनिका को आवाज लगाई.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उसने कोई जवाब नहीं दिया तो पुलिस को खबर दी गई और दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे. तब तक उसकी भी जान जा चुकी थी. दोनों को शव सफदरगंज हॉस्पिटल में रखे गए हैं. घटना की खबर जांजगीर के बलौदा वार्ड-2 निवासी पिता शिवपाल ओगरे को दी गई. खबर मिलने के बाद शिवपाल और लोकपाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47