Advertisement

CG CRIME NEWS : कुल्हाड़ी से मारकर ले ली पत्नी की जान, खुद जा पहुंचा थाने और कर दिया सरेंडर…

धमतरी। CG CRIME NEWS : जिले के ग्राम पिपरछेड़ी में बड़ी घटना हो गई। जहाँ पति ने पत्नी की टंगिया से वार कर हत्या कर दिया, और खुद ही थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, और शव का पंचनामाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पिपरछेड़ी निवासी अर्जुन देशमुख 57वर्ष ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी शारदा देशमुख के गले में टंगिया से वार कर हत्या कर दी। पुत्र लालजी देशमुख ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है।  वह घर से सुबह निकल गया था। भाई भी काम पर चला गया था। उसकी पत्नी रोजगार गारंटी में काम के लिए गई हुई थी। घर पर माता-पिता दोनों ही थे। लगभग 10 बजे पत्नी काम से जब लौटी तो देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जानकारी मिली कि उसके पिता थाना में जाकर सरेंडर कर दिए हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बता दें कि हत्यारा 1 महीने से रोजाना शराब का सेवन कर रहा था। अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि अर्जुन देशमुख ने अपनी पत्नी शारदा देशमुख की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि  यह सायद पारिवारिक विवाद के कारण हुआ है। परन्तु हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47