Advertisement

सदन में बिलासपुर में एम्स खोलने की उठी मांग, मंत्री सिंहदेव ने बताया- ‘राज्य सरकार ने केंद्र को लिखा है अर्द्ध शासकीय पत्र…’

रायपुर। विधानसभा में बिलासपुर में एम्स खोलने का मुद्दा उठा. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि बिलासपुर में एम्स खोलने राज्य शासन ने एक अर्ध शासकीय पत्र केंद्र को लिखा है.

विधानसभा में कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर में एम्स खोलने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जब भी एम्स खोला जाये, बिलासपुर में ही खोला जाये. बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने भी समर्थन किया. विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि क्या इस सदन ने एक शासकीय संकल्प भेजना जाएगा? नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि राज्य की ओर से जब भी पहल की जाये. एम्स बिलासपुर में खोला जाये इस दिशा में प्रयास किया जाना चाहिये.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बिलासपुर में एम्स खोलने राज्य शासन ने एक अर्ध शासकीय पत्र केंद्र को लिखा है. देश के कई राज्यों में एम्स पहले नहीं होते थे. आज भी कई राज्य ऐसे हैं, जहां एम्स नहीं है. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट आई है कि केंद्र हर राज्य में कम से कम एक एम्स खोला जाएगा. मुख्यमंत्री से भी मैंने राज्य में दूसरे एम्स खोले जाने के संदर्भ में चर्चा की थी.

उन्होंने कहा कि राज्य में पाँच संभाग है, इनमें सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है. जनसंख्या के अनुपात में, मांग के आधार पर और औचित्य के आधार पर भी बिलासपुर में एम्स खोले जाने पर मेरी सहमति है. मैंने केंद्रीय मंत्री को इस बारे में पत्र लिखा है. उनका जवाब भी आया है कि उन्हें पत्र मिल गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रायपुर एम्स में भी अब बिस्तरों की कमी हो रही है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47