Advertisement

BIG ACCIDENT : भीषण हादसा : ट्रिप में जा रहे 44 छात्राओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 40 घायल

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): BIG ACCIDENT : दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं को मनाली की ट्रिप पर ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली रोड पर बस पलट गई, इस भीषण हादसे में एक युवती की मौत हो गई।  वहीँ अन्य 40 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान बस में  44 लोग सवार थे, जिनमें कमला नेहरू कॉलेज की 35 छात्राएं और छह समन्वयक शामिल थे।

बता दें कि, यह हादसा बिलासपुर से करीब पांच किलोमीटर दूर कुनाला में सुबह करीब 7 बजे शुक्रवार को  हुआ। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर यह हादसा हुआ है जहां छात्राओं से भरी बस मौके पर पलट गई। इस दौरान आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को इस हादसे की सूचना दी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

BIG ACCIDENT : एक छात्रा की मौत

इस हादसे में एक छात्रा की कुचलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य को फ्रैक्चर हुआ और बाकी को मामूली चोटें आईं। मृतका की पहचान 20 वर्षीय कुशांगी आर्य के तौर पर हुई है जो जयपुर की रहने वाली। जिसका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा। राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से एक यात्री को पीजीआई चंडीगढ़ और दो को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गयी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47