भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर सेमिनार कल

जगदलपुर। शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय (बस्तर विवि) के महिला प्रकोष्ठ और आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 4 मार्च सुबह 11 बजे से बीएड अध्ययन शाला भवन के स्वामी विवेकानंद सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्यश्री फूलबासन बाई यादव सामाजिक कार्यकर्ता होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर विवि के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव करेंगे। विशिष्ट अतिथि हेलीना गिरीधरन क्रिमिनल अधिवक्ता और जय लक्ष्मी अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय होंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुकृता तिर्की सहायक प्राध्यापक समन्वयक महिला प्रकोष्ठ हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0