Advertisement

छत्तीसगढ़ : खेत में उगे कचरों को साफ करने लगाई थी आग, तेजी से फैल रही आग को बुझाने के प्रयास में पति- पत्नी झुलसे, दोनों की मौत

जगदलपुर। जगदलपुर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनारपाल में रहने वाले दंपति ने अपने खेत में उगे कचरों को साफ करने के लिए आग लगा दी। इस घटना में दोनों झुलस गए। उपचार के लिए मेकाज भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की भानपुरी के सोनारपाल में रहने वाले गेतू यादव 60 वर्ष 24 फरवरी को अपनी पत्नी बुची यादव 58 वर्ष के साथ अपने खेत में उगे कचरों को साफ करने के बाद उसमें आग लगा दी थी। ताकि, दूसरी फसल लगाई जा सके। इस दौरान आग इतनी तेजी से फैली की पड़ोसी के खेत को भी चपेट में लिया। पति-पत्नी ने उसे बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों आग की चपेट में आने के कारण बुरी तरह झुलस गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना के दौरान पति-पत्नी के अलावा खेत में और कोई भी नहीं था। आग से झुलसने के बाद भी दोनों पति-पत्नी खुद चलकर अपने घर पहुंचे। जहां घर में मौजूद बच्चों ने झुलसे मां-पिता दोनों को पहले भानपुरी के स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए वहां से महारानी अस्पताल लाया गया। दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें मेकाज भेज दिया गया। जहां 26 फरवरी को गेतू यादव की मौत हो गई, वहीं उपचार के 5 दिन बाद मां बुची ने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक के 5 बच्चे हैं, और सभी लड़कियां हैं, जिनमें 3 की शादी हो गई है, जबकि 2 की शादी नहीं हुई है। 5 दिन के अंदर मां-पिता की मौत होने से परिवार में गम का माहौल हो गया। शुक्रवार को महिला के शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47