Advertisement

राजनांदगांव सीएमएचओ ने सुंदरा मल्टीस्पेशलिटी कोविड अस्पताल की अनुमति ली वापिस, नाराज हुआ हाईकोर्ट

राजनांदगांव सीएमएचओ ने सुंदरा मल्टीस्पेशलिटी कोविड अस्पताल की अनुमति ली वापिस, नाराज हुआ हाईकोर्ट

राजनांदगांव सीएमएचओ ने सुंदरा मल्टीस्पेशलिटी कोविड अस्पताल की अनुमति ली वापिस, नाराज हुआ हाईकोर्ट,


00 दो दिन के भीतर कलेक्टर व सीएमएचओ से मांगा जवाब
बिलासपुर।
 राजनांदगांव के सीएमएचओ ने सुंदरा मल्टीस्पेशलिटी को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पिछले दिनों अधिकृत किया था लेकिन सीएमएचओ ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए दी गई अनुमति को वापस ले लिया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई जिसमें जस्टिस संजय के अग्रवाल की एकलपीठ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिन के भीतर कलेक्टर व सीएमएचओ से जवाब मांगा हैं।
प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के लिए राज्य शासन ने निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए थे। राजनांदगांव जिले में भी कलेक्टर के आदेश पर सुंदरा मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल को कोविड अस्पताल बनाया गया। यहां शासन के निर्देशों के अनुसार कोरोना संक्रमितों का उपचार किया जा रहा था। इस बीच अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर राजनांदगांव के सीएमएचओ द्वारा कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति वापस ले लिया गया। सीएमएचओ के इस आदेश के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया गया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। लेकिन, सीएमएचओ ने अचानक कोविड अस्पताल की अनुमति वापस ले ली है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

याचिका में बताया गया कि इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को न तो कोई नोटिस जारी किया गया है और न ही उनका पक्ष सुना गया है। याचिका में इस तरह से की गई एक पक्षीय कार्रवाई को अवैधानिक बताया गया है। साथ ही यह भी कहा है कि सीएमएचओ को सीधे तौर पर कोविड अस्पताल की अनुमति वापस लेने का अधिकार नहीं है। कोरोना प्रबंधन अधिनियम के तहत कलेक्टर ही इस तरह की कार्रवाई कर सकते हैं।
इस मामले की सुनवाई ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जस्टिस संजय के अग्रवाल की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान न्यायाधीश अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य शासन, कलेक्टर व सीएमएचओ को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47