Advertisement

मुख्यमंत्री को फागुन मंड़ई में शामिल होने का मिला न्यौता

रायपुर : मुख्यमंत्री को फागुन मंड़ई में शामिल होने का मिला न्यौता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यकाल कक्ष में विधायक श्रीमती देवती कर्मा के नेतृत्व में दंतेश्वरी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मंड़ई के लिए आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री ने कमेटी के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर दंतेश्वरी मंदिर के सहायक पुजारी परमेश्वर नाथ जिया, सदस्य हरि डेगल, चालकी भरत कश्यप और गजलु पोड़ियाम भी उपस्थित थे ।
डेगल ने बताया कि बसन्त पंचमी से शुरु होने वाले इस फाल्गुन मंड़ई में शामिल होने ओडिसा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों से लगभग 800 देवी-देवताओं का आगमन होता है । फागुन मास के अंतिम दस दिनों में आयोजित आदिवासी समाज की पारम्परिक देवभक्ति, आदिवासी संस्कृति और लोक नृत्यों का यह उत्सव अपने चरम पर होता है । आदिवासी लोक संस्कृति, परम्पराओं एवँ मान्यताओं को जीवित रखने के लिए राजा पुरुषोत्तम देव ने फागुन मंडई की शुरुआत की थी ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47