सूरजपुर : कलेक्टर ने किया टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोविड- हॉस्पिटल सहित पुराना बस स्टैंड स्थित टीकाकरण केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवनगर, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास रामानुजनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर के कोविड टीकाकरण केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपील कर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने एवं टीकाकरण के प्रति भ्रांतियां फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के दिये निर्देश।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी टीकाकरण केंद्रों में 18 से 44 एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल, फ्रंटलाइन वर्कर पर लग रहे टीकाकरण संख्या की वस्तुस्थिति की जानकारी ली । कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य में लक्ष्य के अनुरूप में प्रगति लाने के लिए कहा तथा टीका लगाने आए सभी वर्ग के हितग्राहियों को टीका लगाने निर्देशित किया जिससे कोई भी हितग्राही न भटके। कलेक्टर ने टीका लगाने, प्रोत्साहित करने, टीकाकरण केंद्र तक लाने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जनपद सदस्य, सरपंच ,पंच, धार्मिक पुजारियों एवं समाज प्रमुख से बात कर ब्यापक प्रचार प्रसार हेतु हितग्राहियों को जागरूक करने कहा एवं जो व्यक्ति टीकाकरण के प्रति भ्रांतियां फैला रहे हैं उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोविड हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया जहां ड्यूटीरत अधिकारियों से ड्यूटी के संबंध में जानकारी ली एवं कोरोना से मृत्यु होने वाले व्यक्तियों का समय में मृत्यु प्रमाण पत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऋचा सिंह, उमेस कुशवाहा, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, जनपद सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता, एम एल वर्मा, डॉक्टर्स ,पीसीसी सचिव इस्माइल खान, एपीओ के एम पाठक एवं पुलिस अमला उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM