Advertisement

खैरागढ़ : महिला सशक्तिकरण में नवाचार, शिक्षित माताओं ने स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाया

खैरागढ़ : महिला सशक्तिकरण में नवाचार, शिक्षित माताओं ने स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाया

केसीजी कलेक्टर डॉ सोनकर के निर्देशन में हुआ महिला सशक्तिकरण पर विशेष आयोजन

खैरागढ़ विकासखण्ड में 738 माताओं ने 13178 बच्चों की ली क्लास और किया गुणवत्ता भी जांच

छत्तीसगढ़ शासन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान हेतु शालाओं में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रेरक बनाने हेतु केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर के निर्देशन में एवम् विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी के वी राव के मार्गदर्शन में जिले के शालाओं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष आयोजन के साथ मनाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को शालाओं से जोड़ना, उनका झिझक दूर करना व बच्चे जब स्कूल से घर जाए तो माताएं बच्चों की पढ़ाई लिखाई में सहयोग को प्रेरित करना था। खैरागढ़ बीईओ नीलम राजपूत ने इस अभियान को लेकर विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं से महिलाओं को कक्षाध्यापन करने हेतु प्रेरित किया था। आयोजन कर इसका क्रियान्वयन किया गया। इस आयोजन में खैरागढ़ विकासखंड की शालाओं में 738 माताओं ने 13178 बच्चों के क्लास लिए। उक्त अवसर पर बकायदा उन्होंने बच्चो के शिक्षा गुणवत्ता स्तर की जांच भी की।

स्कूलों में महिलाओं द्वारा स्कूल ब्यूटीफिकेशन पर काम करते हुए पाम व वॉटलब्रश के पौधे रोपे। इस नवाचार से बच्चों में भी काफी कौतूहल देखा गया। विकासखंड स्तर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति के सदस्य, सहा वि ख शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ अमरीका देवांगन, किशोरी लाल अमेला, बीआरसी सुजीत सिंह चौहान सहित शालाओं के प्रधान पाठक और स्टॉफ ने योगदान दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47