अस्पताल के ICU वार्ड में कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ गैंगरेप, कर्मचारियों ने वारदात को दिया अंजाम

बिहार. राजधानी पटना में अस्पताल में भर्ती एक 45 साल की महीला कोरोना मरीज के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. महिला की बेटी के आरोप के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. अस्पताल के तीन से पांच कर्मचारियों पर ही महिला से रेप का अरोप है. पीड़ित महिला की बेटी ने मां के बयान का वीडियो बनाकर डाला है.

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

घटना की सूचना के बाद शास्त्रीनगर थाने की एक टीम अस्पताल पहुंची और महिला के परिजनों से पूछताछ की. हालांकि अभी पुलिस ने वारदात की पुष्टि नहीं की है. महिला की बेटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार को जब मैं अस्पताल पहुंची, तो मां ने इशारों में बताया कि उनके साथ रविवार की रात गलत काम हुआ है. रात में मेरे घर जाने के बाद आईसीयू में 3 से 4 लोग घुस गए और मेरी मां के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान बेटी ने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और मां की बातों का वीडियो भी बनाया.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

लड़की ने नहीं दी लिखित शिकायत :

वीडियो वायरल होते ही जांच के लिए शास्त्रीनगर थाने की पुलिस महिला पुलिस अधिकारी के साथ अस्पताल पहुंची. शास्त्री नगर थानाध्यक्ष रमाशंकर ने बताया कि पीड़िता के साथ गलत हुआ है कि नहीं, अभी पुष्टि नहीं हो रही है. महिला आईसीयू में भर्ती है. जरूरत पड़ी तो मेडिकल जांच करायी जाएगी. पटना पुलिस का कहना है कि हमें अभी आवेदन नहीं मिला है, आरोप लड़की के द्वारा लगाया गया है. अस्पताल के अंदर पूछताछ चल रही है. सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं.