Advertisement

कांग्रेस ने दी होली की बधाई, राहुल बोले सुरक्षा, समानता, सम्मान का त्योहार

कांग्रेस ने दी होली की बधाई, राहुल बोले सुरक्षा, समानता, सम्मान का त्योहार

नई दिल्ली: देशभर में खासतौर पर उत्तर भारत में आज होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों के इस पर्व की नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी होली के त्योहार की बधाई दी है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, सुरक्षा, समानता, सम्मान! इनके बिना महिला सशक्तिकरण और बेहतर भारत की कल्पना अधूरी है। प्रण है, हर महिला को दिलाएंगे बराबरी का अधिकार, और सुरक्षित जीवन का आधार।

वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ढेर सारे रंग, मेल मिलाप, मिठास, यही तो हिंदुस्तान है। हमारी अनूठी संस्कृति की पहचान है। आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल से होली की शुभकामनाएं दीं हैं। कांग्रेस पार्टी ने लिखा, रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली का यह पावन पर्व आपके जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नता और तरक्की के रंग लेकर आए, यही मंगलकामना है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग अंदाज और पारंपरिक रिवाजों में होली का त्योहार मनाया जाता है, जैसे बरसाने की लठमार होली, राजस्थान का लोक नृत्य, रासलीला होली। इसके साथ ही कहीं लोग होली लोकगीतों और गानों के बीच झूमकर मनाते हैं तो कहीं फूलों के साथ होली खेलते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47