Advertisement

कटघोरा: कृषि विभाग के क्लर्क की संदिग्ध लाश घर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…जांच में जुटी पुलिस

कटघोरा: कृषि विभाग के क्लर्क की संदिग्ध लाश घर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…जांच में जुटी पुलिस

कटघोरा: कटघोरा पुलिस ने सिंचाई कालोनी के एक मकान से कृषि विभाग में कार्यरत क्लर्क की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद की है। शव आपत्तिजनक अवस्था मे पड़ा हुआ था, पुलिस को शव के आसपास खून भी मिला है।मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिलने की बात कही जा रही है। कटघोरा पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत आखिर किन कारणों से हुई यह तो पुलिस की विवेचना पश्चात ही सामने आएगा।फिलहाल तो कर्मचारी की बंद कमरे में खून से लथपथ लाश मिलना साधारण मौत या किसी हादसे जैसा प्रतीत नही हो रहा है। खैर वजह जो भी हो,लेकिन मृतक के परिवाजनों ने सीधे मृतक की पत्नी व इनके भाइयों पर आरोप लगाया है।परिजनों के सामने आते ही कटघोरा पुलिस भी हरकत में आई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में जुट गई है।

मृतक का नाम राजेश मिर्चन्य है. जो कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा का रहने वाला था. कटघोरा के कृषि विभाग में बतौर सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी के रूप में सेवा दे रहा था. राजेश की शादी हो गई है. लेकिन घटना के वक्त राजेश घर में अकेला था. उसकी पत्नी शोक कार्यक्रम में शामिल होने 20 फरवरी से कवर्धा गई हुई थी.

मौत का कारण खोज रही पुलिस
जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को जब राजेश की पत्नी दीपवंती कवर्धा से घर लौटी तो घटना का खुलासा हुआ. दीपवंती जब वहां पहुंची तो मकान का दरवाजा भीतर से बंद था. कुछ लोगों की मदद से दीपवंती ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई. घर पर उसने देखा कि पति राजेश का शव जमीन पर पड़ा हुआ था. आसपास खून भी फैल हुआ था. पत्नी दीपवंती ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. शार्ट पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं. जिस वजह से घटनास्थल पर खून मिला है. आशंका जताई जा रही है कि जब राजेश शराब के नशे में रहा होगा. इस दौरान वह गिरकर घायल हुआ होगा और उसकी मौत हो गई होगी.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
राजेश के परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके दो भाइयों पर राजेश की हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि राजेश के साथ उसकी पत्नी का अक्सर विवाद होता था. जिस वजह से पत्नी और साला ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी है. पीड़ित पक्ष ने मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है.

मृतक की बहन ने बताया कि भईया और भाभी के रिश्ते अच्छे नही थे अक्सर भाभी भईया से लड़ाई झगड़ा करती थी।जिस वजह से ये लोग कटघोरा के सिचाई कालोनी में आकर रहने लगे थे।जब हमें पता चला कि हमारे भईया की मौत हो चुकी है तो हमे विस्वास नही हुआ और हम लोग कटघोरा के लिए रवाना होने वाले थे कि भाभी दीपवंती के भाई राहुल का फोन आया कि तुम लोग मत आओ हम शव को लेकर अकलतरा आ रहे हैं तो हमे उटपटांग लगा कि हमे न बुलाकर ये सीधे यही आ रहे हैं।ऑटो में भईया का शव भरकर भाभी का भाई हमारे निवास पर पहुँचा,जब हम अपने भइया का शव देखना चाहे तो ये हमे मना करने लगा,शव से बदबू आ रही है और शाम हो गई है अंतिम संस्कार जल्दी करना पड़ेगा कहने लगा तब हमने जबरदस्ती शव का दीदार किया जिसमें से कोई बदबू नही आ रही थी और फिर अंतिम संस्कार कर दिया गया।भाभी दीपवंती के भाई की हरकतों से हमे संदेह हो रहा है जिस वजह से हमने कटघोरा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है हमे भाभी व इनके भाइयो पर संदेह है कि इन्ही ने घटना को अंजाम दिया होगा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47