Advertisement

कार से टकराई बाइक, चाचा-भतीजा की मौत

कार से टकराई बाइक, चाचा-भतीजा की मौत

महासमुंद। गुरुवार शाम पटेवा थाना अंतर्गत एनएच 53 नरतोरा गांव के पास कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक में तुरंत आग लग गई। जिस कार से दृर्घटना हुई है वो कार नायब तहसीलदार झलप की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार, मृतक टोप सिंह उम्र 45 वर्ष और जनक उम्र 20 वर्ष पठारीमुडा निवासी हैं। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा बताए गए हैं। ये दोनों पठारीमुडा से झलप जा रहे थे। इसी दौरान जब वे नरतोरा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। घटना के बाद बाइक में आग लग गई। कार नायब तहसीलदार भवानी शंकर साव की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पटेवा पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम किया। शवों को तुमगांव चीरघर भेजा गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57