छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

कलेक्टर सुश्री आरा ने पत्नी श्रीमती गायत्री राजवाड़े को पति के उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया

कलेक्टर सुश्री आरा ने पत्नी श्रीमती गायत्री राजवाड़े को पति के उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान वित्त वर्ष 2022-23 के तहत प्राप्त राशि का कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने श्रीमती गायत्री राजवाड़े को पति गणेश राजवाड़े के ब्रेन ऑपरेशन संबंधी उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया। श्री गणेश राजवाड़े की पत्नी श्रीमती गायत्री राजवाड़े ने पति के ब्रेन ऑपरेशन संबंधी उपचार हेतु आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
        गौरतलब है कि श्रीमती गायत्री राजवाड़े पति श्री गणेश राजवाड़े ग्राम सुंदरगंज, जिला सूरजपुर के निवासी हैं। विगत दिनों पति के ब्रेन ऑपरेशन रोग संबंधी उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु उन्होंने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया था। पत्नी श्रीमती गायत्री राजवाड़े ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति का स्वास्थ्य उपचार कराने में परेशानी हो रहा था। कलेक्टर सुश्री आरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान वित्त वर्ष 2022-23 के तहत प्राप्त चार लाख रूपये पति के उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया। कलेक्टर ने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर नंदजी पांडे उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!