Advertisement

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए मोटी रकम लेती हैं शिवांगी जोशी, जगुआर की करती हैं सवारी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi Birthday) का आज जन्मदिन है। शिवांगी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। शिवांगी का जन्म 18 मई 1995 को पुणे में हुआ था। वे टीवी की दुनिया की सबसे क्यूट एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। बीती रात से ही एक्ट्रेस को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इतना ही नहीं सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (yeh rishta kya kehlata hai) के सेट पर भी शिवांगी जोशी को सरप्राइज मिला है। गुजरात में शिवांगी ने अपना जन्मदिन मनाया। दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग गुजरात में ही हो रही है। सेट पर शिवांगी जोशी अपने बाकी को-स्टार्स के साथ भी जश्न मनाती हुई नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

शिवांगी जोशी ने 2013 में टीवी शो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचौली’ से डेब्यू किया था। इस सीरियल में उनके किरदार को काफई पसंद किया गया था। हालांकि शिवांगी को पहचान टीवी सीरियल ‘बेइंतहा’ में निभाए गए ‘आयत’ के रोल से मिली थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

‘बेइंतहा’ के बाद शिवांगी ‘बेगुसराय’ में भी दिखाई दीं। इस सीरियल में उन्होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था। इसके बाद साल 2016 से ही वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार में नजर आ रही हैं। इस किरदार को काफी पसंद किया जाता है। साथ ही ये शो टीआरपी में भी जगह बनाता है।

खबरों की मानें तो शिवांगी तो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए मोटी रकम दी जाती है। शिवांगी एक दिन का 40000 रूपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा उन्हें मंहगी गाड़ियों में भी घूमने का शौक है। शिवांगी के पास लेटेस्ट मॉडल की जगुआर है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

शिवांगी का नाम मोहसिन खान के साथ भी जुड़ चुका है। मोहसिन और शिवांगी ने साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि ये भी खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मोहसिन ने बताया था कि अब वह और शिवांगी जोशी साथ में नहीं हैं लेकिन उनकी दोस्ती आज भी देखी जाती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47