Advertisement

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश यादव ने ASI की हत्या पर जताया गहरा शोक…

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश यादव ने ASI की हत्या पर जताया गहरा शोक…कहा-7 दिवस के भीतर हत्यारे हो गिरफ्तार,अन्यथा नेशनल हाइवे करेंगे जाम

कोरबा/कटघोरा:भाजयुमो के प्रदेश मंत्री व भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने बांगो थाना में पदस्थ ASI नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या को लेकर गहरा शोक जताया है, वही इन्होंने कहा कि ASI की हत्या करने वालो को अगर 7 दिवस के भीतर गिरफ्तार नही किया जाता है तो ये नेशनल हाइवे को प्रतिबंधित करने बाध्य होंगे।इन्होंने बताया कि ASI की हत्या बेहद पीड़ादायक है जो असहनीय है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजेश यादव ने यह स्पष्ट कह दिया है कि ASI के हत्यारों की गिरफ्तारी अगर 7 दिवस के भीतर नही होती है तो वे नेशनल हाईवे को जाम करने बाध्य होंगे,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।इन्होंने प्रदेश के गृह मंत्री से भी गुहार लगाई है कि ASI के हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द की जाए।इस घटना से पुलिस विभाग सहित पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।श्री यादव ने बताया कि रात्रि के दौरान आवासीय परिसर में घुसकर बैरक का दरवाजा तोड़कर हत्यारो ने ASI की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है जो इलाके में अपराधियों व गुंडे बदमाशों के होशलो को साफ बया करता है,जिन्हें पुलिसकर्मियों की हत्या करने से भी जरा सा गुरेज नही है।यादव ने कहा कि प्रदेश में हत्या,लूट,चोरी,डकैती,फिरौती,व्यभिचार की घटनाओ के बढ़ने पर माननीय गृहमंत्री महोदय की कोई प्रतिक्रिया नही आती है।जिस कारण ऐसी घटनाओं से प्रदेश में दहशत का माहौल नजर आता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57