Advertisement

सड़क,पुल -पुलियो सहित अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाकर बरसात से पहले पूरा कराए- भगत

अम्बिकापुर : सड़क,पुल -पुलियो सहित अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाकर बरसात से पहले पूरा कराए- भगत

सड़क,पुल -पुलियो सहित अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाकर बरसात से पहले पूरा कराए

खाद्य मंत्री ने ली जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को सर्किट हाउस अम्बिकापुर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्माण एवं सम्बद्ध विभागों के अधिकारियो को सड़क, पुल पुलिया एवं अन्य निर्माण कार्यो में तेजी लाकर बरसात से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

खाद्य मंत्री ने कहा कि अप्रैल से जून तक तीन महीने में सड़कों व पुल पुलिया निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। कार्य की साप्ताहिक प्रगति की मॉनिटरिंग जिला स्तर से होनी चाहिए। समय सीमा की बैठक में भी समीक्षा नियमित रूप से हो। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर- उदयपुर तथा अम्बिकापुर सीतापुर एनएच में जहाँ जहाँ काम चल रहे है उसे तेजी से पूरा कराए। एनएच में जमीन अधिग्रहण प्रभावितो को मुआवजा का वितरण का कार्य भी तेजी से करें। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए पीएचई विभाग मैदानी अमलो को मुस्तैद रखें।

खाद्य मंत्री ने जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, छत्तीसगढ़ तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57