असम के शिवसागर जिले में बुधवार को पुलिस फायरिंग में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी के एक होटल में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की हत्या का आरोप था।
पुलिस के मुताबिक, गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उस पर गोली चलाई।
उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना में सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा के दाहिने पैर में चोट आई है। शिवसागर SSP पापोरी चेतिया ने बताया कि SI की हालत स्थिर है।

















